Noida : सुरक्षा गार्ड की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चलने से युवक घायल

Samachar Jagat | Friday, 21 Oct 2022 11:37:16 AM
Noida: Youth injured after being accidentally shot by a security guard's gun

नोएडा (उप्र ): गौतम बुद्ध नगर जिला के सूरजपुर थाना क्षेत्र के जीटा-दो स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्यरत सुरक्षा गार्ड की बंदूक से दुर्घटनावश गोली चल गई जिससे वहां खड़ा एक युवक घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिह ने बताया कि पेट्रोल पंप पर कार्यरत सुरक्षा गार्ड सुरेश की बंदूक अचानक नीचे गई जिससे दुर्घटनावश गोली चलने से पास में खड़े होकर कार का पंचर बनवा रहे सूर्यांश सक्सेना नामक युवक को जांघ में गोली लग गई। उन्होंने बताया कि युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। सिह ने बताया कि पुलिस ने सुरेश को हिरासत में ले लिया है और उसकी बंदूक को भी कब्जे में ले लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.