अब Ashok Gehlot ने इस बात के लिए भजनलाल सरकार पर साधा निशाना

Hanuman | Tuesday, 11 Mar 2025 02:31:11 PM
Now Ashok Gehlot targeted Bhajan Lal government for this

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने खनन माफिया को लेकर मौजूदा भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। अशोक गहलोत ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

अशोक गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में ऐसा कोई दिन नहीं होता जब अखबारों में खनन माफिया से पुलिस या वन विभाग की टीम पर हमले की खबर नहीं आती। 

मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में खनन माफिया इतना मजबूत हो चुका है कि वन विभाग की टीम पर हमला कर अपने ट्रेक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले जाना एक सामान्य सी बात लगती है। यह दिखाता है कि सरकार का इकबाल कमजोर होता जा रहा है और माफिया मजबूत हो चुका है। 

आम जनता के मन में मलाल है कि यदि 5 लाख और 50 लाख रु मुआवजे के झूठ में नहीं फंसे होते तो आज सरकार का इकबाल भी बुलंद होता और माफिया जेल की सलाखों के पीछे होते।

PC:  livelaw
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.