Odisha मंत्रिमंडल ने चूना पत्थर को दीर्घकालिक लिकेज नीति के तहत लाने का प्रस्ताव मंजूर किया

Samachar Jagat | Friday, 23 Sep 2022 12:08:02 PM
Odisha cabinet approves proposal to bring limestone under long term linkage policy

भुवनेश्वर |  ओडिशा मंत्रिमंडल ने चूना पत्थर को दीर्घकालिक लिकेज (एलटीएल) नीति के दायरे में लाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इससे राज्य के उद्योगों को चूना पत्थर की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। मुख्य सचिव एससी महापात्र ने बृहस्पतिवार को कहा कि अब उद्योगों को चूना पत्थर की आपूर्ति ओडिशा खनन निगम लिमिटेड (ओएमसी) के जरिए होगी।

महापात्र ने बताया कि चूना पत्थर को एलटीएल नीति के दायरे में लाने का प्रस्ताव ओडिशा के औद्योगिक विकास निगम ने दिया था जिसका अब ओएमसी के साथ विलय हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस कदम से चूना पत्थर का उत्पादन बढ़ेगा और इसका अच्छा उपयोग सुनिश्चित हो सकेगा। यह राजकोष के लिए भी लाभदायक होगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.