OPSC ने 102 सहायक कृषि अभियंता पदों पर निकाली भर्ती

Samachar Jagat | Thursday, 07 Jul 2022 04:53:54 PM
OPSC Recruitment for 102 Assistant Agriculture Engineer Posts

ओडिशा लोक सेवा आयोग (ओपीएससी) ने 102 सहायक कृषि अभियंता (एएई) पदों के लिए रिक्तियों निकाली हैं। इच्छुक कैंडिडेट ओपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू होगी और 12 अगस्त को समाप्त होगी।

ओपीएससी भर्ती 2022 रिक्ति डिटेल : यह भर्ती अभियान 102 रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिनमें से 34 रिक्तियां महिला कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित हैं।

ओपीएससी भर्ती 2022 आयु सीमा: कैंडिडेट्स  की आयु 1 जनवरी, 2022 तक 21 वर्ष से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

ओपीएससी भर्ती 2022 शैक्षिक योग्यता: कैंडिडेट्स  के पास भारत सरकार या किसी राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से कृषि इंजीनियरिंग की डिग्री होनी चाहिए।

ओपीएससी भर्ती 2022 चयन प्रक्रिया: एएई के पद के लिए चयन लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा पर आधारित होगा। परीक्षा कटक में आयोजित की जाएगी।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.