Pinarayi Vijayan : केरल में करीब 42.9 लाख विद्यार्थी स्कूल वापस लौटे

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Jun 2022 02:09:07 PM
Pinarayi Vijayan : Around 42.9 lakh students returned to school in Kerala

तिरुवनंतपुरम |  केरल में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के दो साल के लम्बे अंतराल के बाद स्कूलों का संचालन अब सामान्य हो रहा है। राज्य में बुधवार को 42.9 लाख छात्र विद्यालय परिसर में पहुंचे। मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने आज सुबह यहां एक कार्यक्रम में राज्य स्तरीय स्कूलों को दोबारा खोलने की शुरुआत की। राज्य में आज करीब चार लाख विद्यार्थी पहली कक्षा में शामिल हुए।

इस दौरान लगभग 1.80 लाख शिक्षक और 25 हजार गैर शिक्षण कर्मचारी भी अपने काम पर लौटे। गौरतलब है कि स्कूलों के खुलने के मद्देनजर सभी प्रमुख स्कूलों के समक्ष पुलिस सहायता सुनिश्चित की गयी है। शिक्षा मंत्री वी शिवनकु ने कहा कि सभी स्कूल कोविड प्रोटोकॉल के तहत कार्य करेंगे तथा महामारी को फैलने से रोकने के लिए सभी को मॉस्क पहने का निर्देश दिया गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.