Plane crash : राजस्थान के भरतपुर में विमान दुर्घटनाग्रस्त

Samachar Jagat | Saturday, 28 Jan 2023 12:54:39 PM
Plane crash : Plane crash in Bharatpur, Rajasthan

राजस्थान के भरतपुर जिले में शनिवार सुबह एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। भरतपुर के जिला पुलिस अधीक्षक श्याम सिंह ने बताया कि विमान उच्चैन थाना क्षेत्र के खुले मैदान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि हादसे का शिकार विमान कोई हेलिकॉप्टर था या फिर लड़ाकू विमान तथा इसमें जानमाल का कितना नुकसान हुआ है। सिंह ने कहा कि दुर्घटना के संबंध में अतिरिक्त जानकारी की प्रतीक्षा है। 

समाचार एजेंसी एएनआई ने ट्वीट किया कि जिला कलेक्टर आलोक रंजन ने कहा, “स्थिति का आकलन करने के लिए पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।” रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.