Rajgarh जिले में दो पक्षों में संघर्ष के बाद पुलिस बल तैनात

Samachar Jagat | Thursday, 12 May 2022 01:16:28 PM
Police force deployed after clash between two sides in Rajgarh district

राजगढ़  : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के करेढ़ी कस्बे में दो पक्षों में संघर्ष और आगजनी की घटनाओं के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संघर्ष में कम से कम दो लोगों के घायल होने की सूचनाएं हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार कल रात जमीनी विवाद केराजगढ़  : मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के करेढ़ी कस्बे में दो पक्षों में संघर्ष और आगजनी की घटनाओं के बाद पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। संघर्ष में कम से कम दो लोगों के घायल होने की सूचनाएं हैं। चलते दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इस दौरान मारपीट, आगजनी की घटनाएं भी हुयीं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम पर भी हमले के प्रयास हुआ और उनकी गाड़यिों में तोड़फोड़ की गयी।

सूत्रों ने कहा कि रात्रि में ही कस्बे में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। दो घायलों को इलाज के लिए भोपाल भेजा गया है। इस बीच पुलिस प्रशासन घटना में संलिप्त आरोपियों को हिरासत में लेने के कार्य में जुटी है। पुलिस प्रशासन ने आसपास के थाना क्षेत्रों से भी बल बुला लिया है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के लिए कहा गया है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.