इंटरनेट डेस्क। पुलिस सर्विस में जाने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दरअसल उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग जल्द ही कांस्टेबल के 25 हजार से ज्यादा पदों पर भर्ती करने जा रहा है। कांस्टेबल पदों पर भर्ती उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा की जाएगी। सरकारी अधिसूचना जल्द ही विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जाएगी।
कितने पदों पर होगा रिक्रूटमेंट - 25000
नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख - नवंबर के अंतिम सप्ताह तक या दिसम्बर के पहले सप्ताह तक
लिखित परीक्षा की तारीख - दिसंबर के आखिरी सप्ताह, या जनवरी के शुरुआत में
उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग द्वारा निकाली जाने वाली कांस्टेबल की इस भर्ती से संबंधित ज्यादा जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। कांस्टेबल पदों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से निवेदन है कि वे लगातार साइट पर विजिट करते रहे। विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppolice.gov.in/ पर क्लिक कर जानकारी हासिल कर सकते हैं।