Punjab: चरणजीत सिंह अटवाल भाजपा में शामिल

Samachar Jagat | Friday, 05 May 2023 03:18:00 PM
Punjab: Charanjit Singh Atwal joins BJP

चंडीगढè/नयी दिल्ली। पंजाब विधानसभा के पूर्व उपाध्यक्ष चरणजीत सिह अटवाल शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गये।

वह नयी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए। श्री अटवाल ने पिछले महीने शिरोमणि अकाली दल छोड़ने की घोषणा की थी।

उससे कुछ दिन पहले ही भाजपा ने उनके पुत्र इंदर इकबाल सिह अटवाल को जालंधर लोकसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी बनाने की घोषणा की थी। 

Pc;India Today NE



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.