Rajasthan: 26 साल की संजना जाटव ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले में की सेंधमारी, भाजपा उम्मीदवार को दी शिकस्त

Hanuman | Tuesday, 04 Jun 2024 04:19:30 PM
Rajasthan: 26-year-old Sanjana Jatav defeated the BJP candidate

इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को अपने ही गृह जिले में बड़ा झटका लगा है। भरतपुर लोकसभा सीट पर वह भाजपा उम्मीदवार रामस्वरूप कोली को जीत दिलाने में असफल रहे। इस पर कांग्रेस प्रत्याशी संजना जाटव ने जीत दर्ज की।

26 साल की संजना जाटव ने सीएम भजनलाल शर्मा के गृह जिले में सेंधमारी करते हुए बीजेपी के रामस्वरूप कोली को 54 हजार से ज्यादा वोटों से हराया। गत विधानसभा चुनाव में कठूमर से केवल 409 वोटों से हार झेलने वाली संजना जाटव ने अपनी पिछली हार का बदला ले लिया है। भरतपुर लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में 19 अप्रेल को मतदान हुआ था।

यहां पर पर 52. 80 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। यहां पर संजना जाटव को मिली जीत से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुश की लहर दौड़ पड़ी है। कांग्रेस ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव में दस साल बार जीत का खाता खोला है। कांग्रेस को इस बार कई सीटों पर जीत मिली है।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.