Rajasthan: विधानसभा चुनाव से पहले पायलट को झटका, करीबी नेता ने पार्टी अध्यक्ष को पत्र लिख छोड़ दी कांग्रेस

Samachar Jagat | Saturday, 20 May 2023 09:01:03 AM
Rajasthan: A blow to Pilot before the assembly elections, close leader left the party by writing a letter to the party president

इंटरनेट डेस्क। छह साल पहले भाजपा को छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया एक बार फिर अपने घर को वापसी कर गए है। यानी के उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर ली है। इसके साथ ही कांग्रेस को उनके जाने से झटका भी लगा है। उन्होंने इस्तीफा देने के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे को एक पत्र भी लिखा है। 

अध्यक्ष को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि मैंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद से बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ जमीनी स्तर पर जी-तोड़ मेहनत की। इसका नतीजा यह निकला कि सीकर लोकसभा क्षेत्र की सभी आठ विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी को चुनावी सफलता मिली और राजस्थान में कांग्रेस की सरकार अस्तित्व में आई। 

उन्होंने आगे लिखा की 2019 में लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी 25 लोकसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की हार हुई। लेकिन कांग्रेस पार्टी द्वारा एक भी समीक्षा बैठक आज तक नहीं की गई। उन्होने लिखा की कांग्रेस घोषणा पत्र के वादों को पूर्णरूप से भुला चुकी है। आपको बता दें की महरिया का पायलट का नजदीकी माना जाता था। लेकिन चुनावों से पूर्व यह कांग्रेस के लिए झटका है। 

pc-ndtv.in
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.