Rajasthan: करौली में दर्दनाक हादसा, पांच की मौत

Samachar Jagat | Tuesday, 11 Oct 2022 10:11:48 AM
Rajasthan: Accident in Rajasthan's Karauli, five killed


इंटरनेट डेस्क। करौली जिले के सपोटरा कस्बे की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा में एक बड़ा हादसा हो गया। कस्बे की सिमिर ग्राम पंचायत के मेदपुरा गांव में मिट्टी ढहने से 5 लोगो की मौत हो गई। जिसमें 2 महिलाएं और 3 बालिकाएं शामिल है।

हादसे में अन्य चार महिला और बालिकाएं भी घायल हुई हैं। जानकारी के अनुसार महिलाए मिट्टी खोदने के लिए पहुंची थी और इसी दौरान यह हादसा हो गया।

मिट्टी की ढाय गिरते ही घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई और बड़ी संख्या में आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर मिट्टी को हटा कर सभी को बाहर निकाला।

 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.