Rajasthan: विधानसभा चुनावों से पहले मोदी ने खेला बड़ा गेम, सांसद अर्जुन राम मेघवाल को बनाया कानून मंत्री

Samachar Jagat | Thursday, 18 May 2023 12:09:46 PM
Rajasthan: Before the assembly elections, Modi played a big game, made MP Arjun Ram Meghwal the law minister

इंटरनेट डेस्क। अपने कुछ बयानों को लेकर सुर्खियों में आने के बाद देश के कानून मंत्री किरेन रिजिजू को अपने पद से हाथ धोना पड़ा है। उनकी जगह अब राजस्थान से आने वाले सांसद अर्जुन राम मेघवाल को को कानून मंत्री बनाया गया है। जानकारी के अनुसार किरेन रिजिजू ने पिछले दिनों न्यायपालिका और सुप्रीम कोर्ट की कॉलेजियम व्यवस्था पर सवाल खड़े किए थे।

इसी को लेकर ये बदलाव देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्रिमंडल में बदलाव को मंजूरी दी है। वहीं अब किरेन रिजिजू को कानून मंत्रालय से बदलकर भू विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। 

कौन हैं अर्जुन राम मेघवाल? 

अर्जुन राम मेघवाल 2009 से बीकानेर से सांसद हैं। मेघवाल ने बीकानेर के डूंगर कॉलेज से बीए और एलएलबी की है। उन्होंने इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री की है। इसके बाद, फिलीपींस विश्वविद्यालय से एमबीए भी किया है। वह राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी भी रहे है। 

ये भी हो सकता है बदलाव का कारण

वैसे आने वाले समय में राजस्थान में विधानसभा चुनाव है और ऐसे में मोदी कैबिनेट के विस्तार की चर्चा भी चल रही थी। लगे हाथ मोदी ने चुनावों में अनुसूचित जाती को साधने का काम भी कर लिया है और कानून मंत्री बनाकर मेघवाल को और बड़ा दर्जा दे दिया है।  

pc- dynamitenews.com



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.