Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं के लिए की एक और बड़ी घोषणा, पढ़कर आप भी हो जाएंगे खुश

Samachar Jagat | Thursday, 02 Mar 2023 09:49:09 AM
Rajasthan: Chief Minister Ashok Gehlot made another big announcement for women, you will also be happy after reading

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ऐसे ही गांधीवादी नेता नहीं कहा जाता है। वो जमीन से जुड़े हुए नेता है और वो सबका ख्याल रखते है। इसिलिए तो उन्हें हर कोई पसंद करता है। हाल ही में बजट में महिलाओं को जहां उन्होंने रोड़वेज में यात्रा करने पर टिकट में 50 फीसदी की छूट दी है वहीं अब एक और घोषणा कर दी है।

जी हां हर साल की तरह इस बार भी सरकार ने राजस्थान रोडवेज में अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च के दिन राज्य में महिलाएं, छोटी बच्चियों के लिए बसों में फ्री सफर करवाने का निर्णय किया है। रोडवेज प्रशासन ने इसके आदेश जारी कर दिए है। 

इस आदेशों के तहत राज्य में महिलाएं राजस्थान रोडवेज की साधारण और एक्सप्रेस बसों में 8 मार्च के दिन फ्री में सफर कर सकेंगी। फ्री सफर की सुविधा 7 मार्च रात 12 बजे से मिलेगी और 8 मार्च रात 11.59 बजे तक रहेगी। 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.