Rajasthan: मुख्यमंत्री गहलोत ने किया अपना वादा पूरा, शुरू हुई नौकरियों के लिए प्रक्रिया

Samachar Jagat | Thursday, 23 Feb 2023 10:09:11 AM
Rajasthan: Chief Minister Gehlot fulfilled his promise, process for jobs started

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 10 फरवरी को बजट पेश किया था। बजट के दौरान उन्होंने प्रदेश में 30 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती करने की घोषणा की थी। इस घोषणा के बाद से इस पर प्रक्रिया शुरू हो गई है। वैसे नगर निगम सफाई कर्मचारियों की कमी से जूझ रहा है।

लेकिन अब इन प्रक्रिया के शुरू होने के साथ ही प्रदेश को 30 हजार सफाई कर्मचारी मिल जाएंगे। जानकारी के अनुसार स्वायत्त शासन विभाग ने प्रदेश की नगरीय निकायों से सफाई कर्मचारियों के स्वीकृत, कार्यरत, रिक्त पदों की जानकारी मांगनी शुरू कर दी है। इस घोषणा पर काम शुरू कर दिया गया है।

वैसे इस साल में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है और ऐसे में मुख्यमंत्री भी ये चाहते है की जो भी घोषणाएं हुई है उन पर जल्द से जल्द काम शुरू हो जाए। ताकि इसका लाभ विधानसभा चुनाव के दौरान सरकार को मिल सके। लंबे समय से खाली पड़े सफाई कर्मचारियों के पद भरने से शहर की सफाई व्यवस्था भी सुधरेगी।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.