Rajasthan: इन योजनाओं के भरोसे सरकार रिपीट करने का दावा कर रहे मुख्यमंत्री गहलोत

Samachar Jagat | Saturday, 25 Feb 2023 10:00:02 AM
Rajasthan: Chief Minister Gehlot is claiming to repeat the government on the basis of these schemes

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है और उन चुनावों की तैयारी शुरू भी हो चुकी है। ऐसे में दोनों पार्टियां कांग्रेस और भाजपा अपने अपने जीत के दावे कर रही है। लेकिन राजस्थान में हर पांच साल में सरकार बदलती है और इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ये दावा कर रहे है की उनकी सरकार रिपट होगी।

आपकों बता दें की बजट घोषणा के बाद मुख्यमंत्री को ज्यादा विश्वास हो गया है की उनकी कल्याणकारी योजनाए और उनका पांच साल का किया हुआ काम उनकी सरकार को रिपीट करवा सकता है। उन्होंने कहा भी है की राजस्थान में अगर कांग्रेस सरकार रिपीट होगी उनकी चिरंजीवी, पेंशन जैसी योजनाएं और मजबूत होंगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विपक्षी पार्टी बीजेपी पर भी निशाना साधते हुए कहा था की ये लोग सरकार बदलते ही पुरानी योजनाओं का काम बंद कर देते हैं। उन्होंने कहा की सरकारें बदलने से नुकसान होता है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार नहीं बदलती तो अब तक रिफाइनरी पूरी हो जाती।
 
 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.