Rajasthan: सीएम गहलोत ने भाजपा को लेकर बोल दी बड़ी बात, पढ़ेंगे तो आप भी रह जाएंगे दंग

Samachar Jagat | Monday, 27 Feb 2023 09:43:25 AM
Rajasthan: CM Gehlot spoke big about BJP, you will also be stunned if you read

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रायपुर में आयोजित हुए कांग्रेस के महाधिवेशन में भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने राजस्थान में सरकार गिराने की कोशिश करने का मामला भी अधिवेशन में उठाया। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जिक्र भी किया। 

अशोक गहलोत ने कहा की राहुल गांधी के मजबूत नेतृत्व में कांग्रेस लगातार आगे बढ़ रही है। साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा की भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई राज्यों की सरकारें गिरा रही है। मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक के साथ राजस्थान में भी इन्होंने सरकार गिराने की कोशिश की।

लेकिन राजस्थान में हम तो बच गए, छत्तीसगढ़ में सरकार गिराने की इनकी हिम्मत नहीं हो सकी। उन्होंने कहा की भाजपा कहती है कि कांग्रेस ने लोकतंत्र खत्म कर दिया है। मगर आज के दौर में कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसने लोकतंत्र को बचा कर रखा है। इनके शासन में संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.