Rajasthan : बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या 12 तक पहुंची, 22 घायल, 8 लोगों को जोधपुर रैफर किया, जले हुए शवों की पहचान मुश्किल

Samachar Jagat | Wednesday, 10 Nov 2021 05:49:15 PM
Rajasthan: Death toll reaches 12 in a horrific road accident on Barmer-Jodhpur highway, 22 injured, 8 people referred to Jodhpur, difficult to identify burnt bodies

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बाड़मेर जिले के पचपदरा में आज बुधवार को एक भीषण सड़क हादसे में मरने वालों की संख्या अब 12 हो गई है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों में से 7 यात्रियों ने और दम तोड़ दिया। इससे पहले मृतकों की संख्या 5 थी। वहीं हादसे में कई अन्य घायल भी हुए हैं। हादसा बाड़मेर-जोधपुर हाईवे पर हुआ है। हादसे में एन निजी बस टैंकर के ट्रेलर से टकरा गई जिसके बाद के बाद आग में 5 लोग जिंदा जल गए। बताया जा रहा है बस में कुल 25 सवारियां मौजूद थी। 

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, राजस्थान के बाड़मेर जिले के पुलिस अधीक्षक दीपक भार्गव ने बताया कि हादसे में एक यात्री बस और ट्रक की टक्कर में एक बच्चे और चालक सहित 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं 22 घायल हुए हैं। 8 लोगों को जोधपुर रेफर किया गया। दुर्भाग्य से, जले हुए शवों की पहचान संभव नहीं हो गई है। इसलिये डीएनए सैंपलिंग के लिए भेजा गया है।

हादसे के बाद बस में आग लगने से हाईवे पर धुएं का गुबार नजर आने लगे। बताया जाता है कि बस में आग लगने से कई यात्री झुलस गए जिसके बाद उन्होंने बस में ही दम तोड़ दिया। मृतकों के शव कों को बाड़मेर के सरकारी अस्पताल में रखवाया गया है। वहीं टेंकर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.