Rajasthan : ट्रक और जीप की भिडंत में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत, 11 अन्य घायल

Samachar Jagat | Friday, 09 Sep 2022 10:11:21 AM
Rajasthan : Five people including two women killed, 11 others injured in truck and jeep collision

जयपुर : राजस्थान के नागौर जिले में बृहस्पतिवार की रात एक ट्रक और जीप की टक्कर में जीप में सवार दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जायल सर्किल अधिकारी रामेश्वर लाल ने बताया कि हादसा बुरडी क्षेत्र में उस समय हुआ सभी लोग जैसलमेर से रामदेवरा मंदिर की यात्रा के बाद सीकर जिले के रींगस लौट रहे थे। सभी रींगस के अब्बास गांव के निवासी थे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल लोगों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं, दो पुरुषों और एक बच्चे को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान फूलचंद, रोहिताश, कौशल्या, रूकमा और नाबालिग बच्चे हेमराज के रूप में की गई है। सभी घायलों को नागौर के जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.