Rajasthan: नए जिलों की घोषणा को लेकर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने बोल दी बड़ी बात

Samachar Jagat | Saturday, 18 Mar 2023 09:17:55 AM
Rajasthan: Former CM Vasundhara Raje spoke big about the announcement of new districts

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में है और उसके साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री ने 19 नए जिलों और 3 नए संभागों की घोषणा कर दी है। इसके साथ ही प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकी चुनावी साल है और राजे विपक्षी पार्टी की नेता है तो उनका भी इस पर बयान आया है।

वसुंधरा राजे ने इस मामले में कांग्रेस सरकार को घेरते हुए कहा की कांग्रेस सरकार ने नए जिले बनाने के लिए राजस्थान के पूरे आर्थिक तंत्र को दांव पर लगा दिया है। इसका खामियाजा आने वाले वर्षों में प्रदेश और प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ेगा।

पूर्व सीएम राजे ने कहा की अपने स्वार्थों की पूर्ती के लिए कांग्रेस सरकार ने नए जिले बनाने की घोषणा कर दी। राजे ने कहा कि राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति के लिए प्रक्रिया में कई तथ्यों को नजरअंदाज किया गया है। राजे ने कहा की प्रदेश के चिंताजनक राजकोषीय संकेतकों को मुख्यमंत्री जी ने ताक पर रखकर बजट का राजनीतिकरण करने का प्रयास किया है।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.