Rajasthan: स्वच्छता दिवस पर राजस्थान को विभिन्न श्रेणियों में छह पुरस्कार

Samachar Jagat | Tuesday, 04 Oct 2022 04:25:36 PM
Rajasthan gets six awards in different categories on Swachhta Diwas

जयपुर |  राजास्थान को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रा.) में उल्लेखनीय कार्य के लिए विभिन्न श्रेणियों में छह पुरस्कार प्राप्त हुए हैं।
प्रदेश को यह पुरस्कार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में दो अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष्य में विज्ञान भवन नई दिल्ली में स्वच्छ भारत दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में प्रदान किये गए।

पंचायती राज विभाग के शासन सचिव नवीन जैन ने बताया कि राष्ट्रीय फिल्म प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत रामनगर (बून्दी) को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया है। इसके साथ ही प्रदेश को उत्तर क्षेत्र के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के वर्ग में वॉल पेंटिग अभियान, ओडीएफ प्लस, गोबर धन श्रेणी, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन, धूसर जल प्रबंधन, मलीय कीचड़ प्रबंधन में प्रथम पुरस्कार एवं जैविक कचरा प्रबंधन में द्बितीय पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में राजस्थान राज्य ओ.डी.एफ. प्लस की उदयीमान केटेगरी में राष्ट्रीय स्तर पर 8वें स्थान पर है।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.