Rajasthan: राज्‍यपाल मिश्र, मुख्‍यमंत्री गहलोत ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी

Samachar Jagat | Saturday, 17 Sep 2022 02:37:01 PM
Rajasthan: Governor Mishra, Chief Minister Gehlot congratulated Prime Minister Modi on his birthday

जयपुर |  राजस्‍थान के राज्यपाल कलराज मिश्र, मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत सहित राज्‍य के अन्य नेताओं ने शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई और शुभकामनाएं दी व उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। राज्यपाल मिश्र ने अपने बधाई संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व से विश्व भर में भारत का गौरव बढ़ा है और देश तेजी से प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है। मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों में कर्तव्य एवं दायित्व बोध जगाने और सांस्कृतिक मूल्यों की नींव मजबूत करने में अतुलनीय योगदान दिया है।

मुख्‍यमंत्री गहलोत ने मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्वीट किया कि वे उनके स्वस्थ तंदुरुस्त व दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। मोदी शनिवार को 72 साल के हो गए। इस अवसर पर पूर्व मुख्‍यमंत्री वसुंधरा राजे, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किए।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.