- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर जयपुर में हुई कैबिनेट की सब बैठक में सभी निर्णय जरूर ले लिए गए लेकिन इसे अभी तक सार्वजनिक नहीं किया गया है। इससे नाराज भारती को रद्द किए जाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल आज एक बार फिर से शहीद स्मारक पर अभ्यर्थियों के धरने में शामिल हुए और बड़ा ऐलान किया। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के नागौर से सांसद हनुमान बेनीवाल ने कहा कि सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा रद्द करने मामले को लेकर 26 मई को राजस्थान हाई कोर्ट में होने वाली सुनवाई के ठीक 1 दिन पहले 25 मई को जयपुर शहर में वह एक बड़ी रैली करेंगे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि इस रैली में एक लाख से ज्यादा युवा आएंगे और तब सरकार को समझ आएगा कि वह युवाओं के साथ कुछ सही नहीं कर रहे हैं।
रैली नहीं अधिकारों के लिए आंदोलन
हनुमान बेनीवाल ने कहा कि जयपुर में होने वाली यह रैली से रैली नहीं होगी बल्कि अपने अधिकार के लिए युवाओं का आंदोलन होगा। बेनीवाल ने कम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर विश्वास घाट का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता में आने से पहले भाजपा भारती भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस की आलोचना करती थी लेकिन अब वह उसी रास्ते पर चल रही है।
2 घंटे तक चली बैठक लेकिन
बता दें कि इस मामले में जयपुर गठित मंत्रिमंडल की उप समिति की बैठक आज राजधानी जयपुर में आयोजित हुई.यह बैठक करीब दो घंटे तक चली। इसके बाद कहा भी गया कि सभी निर्णय ले लिया गए हैं। हालांकि इसके बाद निर्णयों को मीडिया के साथ साझा नहीं किया गया।
PC: Abpnews