Rajasthan : अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले का समापन

Samachar Jagat | Tuesday, 08 Nov 2022 05:20:27 PM
Rajasthan : International Pushkar Fair concludes

अजमेर : राजस्थान में अजमेर के तीर्थराज पुष्कर में ख्याति प्राप्त अन्तर्राष्ट्रीय पुष्कर मेले का आज विधिवत समापन हो गया। मेला मैदान पर आयोजित प्रतियोगिताओं के साथ विजेताओं को पुरूस्कृत किया गया। पुष्कर मेला रंगबिरंगी छटा के बीच देशी-विदेशी मेहमानों के लिये यादगार बन गया। रस्साकशी-चम्मच रेस-बोरा रेस जैसी प्रतियोगिता का जमकर लुफ्त उठाया गया। मेले में पहली बार शामिल कारागृह बैण्ड ने भी अपनी कला का प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।

मेला मैदान इस दौरान दर्शकों से भरा दिखाई दिया। कार्तिक पूर्णिमा के महास्नान के साथ आज ही पंचतीर्थ स्नान का धार्मिक मेला भी सम्पन्न हो गया। पवित्र पुष्कर सरोवर में अल सुबह से ही श्रद्घालुओं ने धार्मिक स्नान कर आस्था की डूबकी लगाई। सरोवर के सभी 52 घाटों पर भारी भीड देखी गई। चन्दèग्रहण के सूतक के बावजूद हजारों लोग दिन भर स्नान करते रहे।

बडी संख्या में लोग शुद्धि स्नान तथा ब्रह्मा जी मंदिर दर्शन के लिये रूके हुए है। माना जा रहा है कि शाम तक एक लाख श्रद्धालु कार्तिक स्नान का पुण्य कमा लेंगे। कस्बे में पुष्कर मेले की रंगत बरकरार है और यह रौनक अगले दिनों तक बरकरार रहेगी। इस बार श्रीपुष्कर पशु मेला नहीं होने से पशुपालक मायूस रहे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 4 नवम्बर को पुष्कर मेले का आगाज किया था। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.