राजस्थान आज सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा: Bhajanlal

Hanuman | Friday, 15 May 2026 02:43:43 PM
Rajasthan is emerging as the country's leading state in the field of solar and renewable energy today: Bhajanlal

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान एनर्जी कॉन्क्लेव के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रदेश में ऊर्जा क्षेत्र के तीव्र विकास, निवेश की अपार संभावनाओं और हरित ऊर्जा आधारित भविष्य के लिए राज्य सरकार के स्पष्ट विजन को साझा किया। साथ ही निवेशकों को राजस्थान में निवेश कर ऊर्जा क्षेत्र की नई संभावनाओं से जुड़ने का आह्वान किया।

इस बात जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान आज सोलर एवं रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभर रहा है। रिकॉर्ड सौर ऊर्जा उत्पादन, ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर का विस्तार, सुदृढ़ विद्युत अवसंरचना और निवेश अनुकूल नीतियाँ प्रदेश को ऊर्जा क्षेत्र में नई ऊँचाइयों तक पहुँचा रही हैं।

सीएम भजनलाल ने इस इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘राष्ट्र प्रथम’के आह्वान से प्रेरित होकर पेट्रोल-डीजल की बचत, ऊर्जा संरक्षण और इसे जनभागीदारी से जनआंदोलन बनाने की अपील की। हमारी सरकार राजस्थान को देश की ‘एनर्जी कैपिटल’बनाने के संकल्प के साथ हरित विकास, नवाचार और रोजगार सृजन को निरंतर गति दे रही है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.