Rajasthan: सीएम के खिलाफ बोल गए उनके ही विधायक, कहा- गहलोत घोषणा करें की वो नहीं होंगे सीएम उम्मीदवार

Samachar Jagat | Thursday, 08 Jun 2023 01:11:22 PM
Rajasthan: Its own MLA spoke against the CM, said- Gehlot should announce that he will not be the CM candidate

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव अक्टूबर नंबर के महीने में होने है और उसके पहले ही चुनावी सरगर्मिया तेज हो चली है। कांग्रेस में हालात ज्यादा गंभीर है। एक नेता को समझाया जाता है तो दूसरा नाराज हो जाता है और दूसरे को समझाने जाओ तो फिर पहला नाराज हो जाता है। इसी कारण आए दिन नए नए बयान भी पार्टी नेताओं की और से आते रहते है।

ऐसे में कांग्रेस विधायक भरत सिंह कुंदनपुर ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा अशोक गहलोत को सार्वजनिक रूप से घोषणा कर देनी चाहिए की वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। वह सीएम पद के दावेदार नहीं हैं और कह दे की की युवा नेतृत्व आगे आए तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार निश्चित रूप से बन जाएगी।

उन्होंने कहा की वो युवाओं को मौका देने के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने राजस्थान प्रभारी रंधावा से मुलाकात भी की है। हालांकि, विधायक भरत सिंह ने आगे कहा वो ना तो किसी के समर्थन में है और ना ही किसी के खिलाफ है। आपको बता दें की भरत सिंह कोटा के सांगोद निर्वाचन क्षेत्र से आते है। उनहोंने खनन मंत्री प्रमोद जैन भाया पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए है। 

pc- danik navjoti,wikipedia.



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.