- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर से अपनी ही सरकार पर एसआई भर्ती 2021 रद्द करने को लेकर दबाव बनाया है। एसआई भर्ती 2021 को लेकर प्रदेश में अभी सियासी पारा गर्म है। एसआई भर्ती 2021 रद्द करने को लेकर लेकर किरोड़ी लाल मीणा ने एक बार फिर से बयान दिया है।
खबरों के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल मीणा ने बोल दिया कि यह भर्ती रद्द होनी ही चाहिए,लेकिन अब अंतिम फैसला लेना सीएम भजनलाल शर्मा के हाथ में हैं।
भजनलाल सरकार में मंत्री किरोड़ लाल मीणा ने बोल दिया कि एसओजी ने जांच के बाद इस भर्ती को रद्द करने की सिफारिश की है। उन्होंने कहा कि पुलिस हेडक्वार्टर और एडवोकेट जनरल ने भी भर्ती को रद्द करने की बात बोल दी है। वहीं कैबिनेट सब कमेटी की ओर से भी एसआई भर्ती को रद्द करने की अनुशंसा की गई है, लेकिन पता नहीं इसके बाद भी एसआई भर्ती को रद्द क्यों नहीं किया जा रहा है।
नौ जिलों को भजनलाल सरकार द्वारा खत्म किए जाने के फैसले को बताया सही
वहीं राजस्थान भाजपा के दिग्गज नेता किरोड़ी लाल ने अशोक गहलोत राज में बने नौ जिलों को भजनलाल सरकार द्वारा खत्म किए जाने के कदम को सही बताया है। उन्होंने बोल दिया कि नए जिलों को निरस्त किया गया है जो सही है। उन्होंने पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर आरोप लगाते हुए किरोड़ी लाल मीणाा ने बोल दिया कि पिछली सरकार ने छोट-छोटे जिले केवल चुनावी दृष्टि से बनाए थे, ये फैसला राजनीति से प्रेरित था।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें