- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार होने वाला है। संभावना तो यही जताई जा रही है कि अगले महीने में मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। गहलोत मंत्रिमंडल में कई कांग्रेसी नेताओं के साथ ही बीएसपी से पार्टी में शामिल हुए विधायकों और निर्दलीय विधायकों को जगह दी जा सकता है।
खबरें आ रही है कि गहलोत मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले संभावितों में लगभग दो दर्जन विधायकों के नाम हैं, जिन पर मंथन किया जा रहा है। इसमें निर्दलीय विधायक महादेव सिंह खंडेला, खुशवीर सिंह, ओम प्रकाश हुडला, डॉ राजकुमार शर्मा, संयम लोढ़ा, रामकेश मीणा, बाबूलाल नागर, बहुजन समाज पार्टी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए विधायक राजेंद्र सिंह गुडा, योगेंद्र सिंह अवाना, माजिद अली का नाम भी शामिल है। वहीं पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट गुट के विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत, विश्वेंद्र सिंह, रमेश मीणा, हेमाराम चौधरी और बिजेंदर ओला भी मंत्रिमंडल में शामिल होने की दौड़ हैं।
इनके अलावा कांग्रेस विधायक रामलाल जाट, नरेंद्र बुडानिया, परसराम मोरदिया , भरत सिंह और राम नारायण मीणा भी इस दौड़ में शामिल हैं। पहली बार विधायक बनने वाले दानिश अबरार, रोहित बोहरा और चेतन डूडी भी मंत्रिमंडल में शामिल होने के दावेदारों में शामिल हैं।