- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज तीन नए केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर राजधानी जयपुर में पैदल मार्च निकाला जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से परिवहन मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास की अगुवाई में शुरू हुआ ये पैदल मार्च चांदपोल बाजार से छोटी चौपड़, त्रिपोलिया गेट, बड़ी चौपड़, रामगंज चौपड़, सूरजपोल अनाज मंडी होते हुए गलता गेट पहुंचेगा।
कांग्रेस के पैदल मार्च में महेश जोशी ऊंट पर सवार हैं। हालांकि इसमें मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा किन्हीं कारणों से शामिल नहीं हो सके। पैदल मार्च में ऊंट और ट्रैक्टरों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सवार हैं। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ता कृषि कानूनों के विरोधी मे हाथ में तख्तियां लिए हुए हैं। तख्तियों पर तीनों नए कृषि कानून को वापस लेने को लेकर नारे लिखे हुए हैं।
इस मौके पर परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता सभी स्थानों पर पदयात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की सब्सिडी समाप्त हो गई और पेट्रोल-डीजल की कीमत भी लगातार बढ़ाई जा रही है।