जयपुर। लम्बे इंतजार के बाद आखिर बुधवार रात राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की टीम घोषित कर दी गई है। प्रदेश कार्यकारिणी में अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कुल 40 पदाधिकारी हैं। इसमें सात उपाध्यक्ष, आठ महासचिव और 24 प्रदेश सचिव नियुक्त किए गए हैं।

कांग्रेस नेता इस कार्यकारिणी का लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। साल 14 जुलाई को प्रदेशाध्यक्ष बनने के लगभ छह महीने बाद गोविंद सिंह डोटासरा की टीम की घोषणा की गई है। बताया जा रहा है कि राजस्थान कांग्रेस की कार्यकारिणी में सीएम अशोक गहलोत के समर्थकों का दबदबा रहा है। जबकि पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थकों को नौ पद दिए गए हैं।

कार्यकारिणी में गोविंद राम मेघवाल, हरिमोहन शर्मा, डॉ. जितेन्द्र सिंह, महेन्द्रजीत सिंह मालवीय, नसीम अख्तर इंसाफ, राजेन्द्र चैधरी और रामलाल जाट को उपाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि जीआर खटाना, हाकिम अली, लखन मीणा, मांगीलाल गरासिया, प्रशांत बैरवा, राकेश पारीक, रीटा चौधरी और वेद सोलंकी को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।