- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की ओर से पेट्रोल-डीजल की दरों में लगातार वृद्धि और कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इस बात की जानकारी प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी की पहली बैठक के दौरान दी है।
उन्होंने बताया कि पेट्रोल-डीजल की दरों की बढ़ती कीमतों और तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में 15 जनवरी को राजधानी जयपुर में प्रदेश कांग्रेस की तरफ से प्रदर्शन किया जाएगा, इसके तहत राजभवन का घेराव भी किया जाएगा।
प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने बताया कि इस कांग्रेस के इस प्रदर्शन में राजधानी जयपुर और आसपास के जिलों से भी कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे। इस दौरान माकन ने तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसानों पर भाजपा नेता मदन दिलावर के बयान को बेहद शर्मनाक बताया है। अजयन माकन ने प्रदेश पदाधिकारियों को इस बैठक में और भी कई निर्देश दिए हैं।