इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार के दो साल को लेकर जुबानी प्रहार किया है। भाजपा नेता वासुदेव देवनानी ने कहा कि अजमेर में कांग्रेस सरकार ने विकास की एक भी ईंट नहीं लगाई है।

अजमेर से भाजपा विधायक देवनानी ने जिले में नगर निगम चुनाव नामांकन के अन्तिम दिन जिला निर्वाचन अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित को संगठन की ओर से सिंबल देने के बाद संवाददाताओं के सामने ये बात कही है।

इस दौरान उन्होंने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। देवनानी ने इस दौरान कहा कि जिले में चल रहे स्मार्ट सिटी के कार्य केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की देन है। अजमेर शहर में वही काम होते नजर आ रहे हैं। देवनानी ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है।