- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने विद्यार्थियों के हित में कई बड़े निर्णय लिए गए हैं। इसके तहत प्रदेश के 76 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतरिक्त संकाय खोले जाने को मंजूरी दी गई है। इस बात की जानकारी शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
राज्य सरकार ने प्रदेश के 63 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतरिक्त विषय खोले जाने को मंज़ूरी दी है।@GovindDotasra pic.twitter.com/UGRF9dVHPG
— Dept of Education, Rajasthan (@rajeduofficial) January 10, 2021
उन्होंने ट्वीट किया कि राज्य सरकार ने प्रदेश के 63 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतरिक्त विषय खोले जाने को मंजूरी दी है। वहीं उन्होंने एक अन्य ट्वीट में बताया कि राजस्थान सरकार ने प्रदेश के 76 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतरिक्त संकाय खोले जाने को मंजूरी दी है।
राज्य सरकार ने प्रदेश के 76 राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में अतरिक्त संकाय खोले जाने को मंज़ूरी दी है।@GovindDotasra pic.twitter.com/fn2z8CVI1B
— Dept of Education, Rajasthan (@rajeduofficial) January 10, 2021
उन्होंने बताया कि 11 राजकीय माध्यमिक विद्यालयों को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में सत्र 2020-21 से क्रमोन्नत किया जाएगा एवं 23 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों को राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में क्रमोन्नत किया गया है।