- SHARE
-
जयपुर। राजस्थान में पिछले साल हुए राजनीतिक घमासान के बाद रविवार कुछ ऐसा देखने को मिला जिसका कांग्रेसियों को लम्बे समय से इंतजार था। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट लम्बे समय बाद एक मंच पर दिखाई दिए। नए साल के तीसरे दिन यानी रविवार को राजस्थान के ये दोनों ही दिग्गज नेता दो बार एक साथ नजर आएं।
पहले दोपहर में जयपुर में शहीद स्मारक पर तीन नए केन्द्रीय कृषि बिलों विरोध में कांग्रेस की ओर से दिए गए धरने में मुख्यमंत्री गहलोत और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पायलट एक साथ एक मंच पर नजर आए।
उसके बाद रात को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कांग्रेस और समर्थित विधायकों के डिनर कार्यक्रम में दोनों नेताओं को एक साथ मंच पर जगह दी गई। राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के बाद दोनों के एक मंच पर आने से राजनीतिक गलियारों में कयास लगने शुरू हो गए हैं। हालांकि शहीद स्मारक पर तीन नए केन्द्रीय कृषि बिलों के विरोध में किए जा रहे कांग्रेस के धरने के दौरान सचिन-गहलोत के बीच बातचीत नहीं हो पाई।