Rajasthan Politics: पेपरलीक प्रकरण में भाजपा के तेवर ढ़ीले, उल्टा कांग्रेस पड़ी भारी

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Feb 2023 09:10:30 AM
Rajasthan Politics: BJP's attitude relaxed in the paper leak case, Congress on the contrary

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में भाजपा कांग्रेस को इस बार पेपर लीक मामले में पूरे तरीके से घेरने की प्लानिंग कर चुकी थी और इस बार विपक्ष कांग्रेस को जमकर दबाने वाला था लेकिन अचानक ही भाजपा के तेवर ठंडे पड़ गए। इधर भाजपा के तेवर नरम होते ही कांग्रेस अटैकिंग मौड़ पर आ गई है।

इसका कारण यह है की भाजपा शासित गुजरात में हाल ही में पेपर लीक प्रकरण सामने आया है। ऐसे में भाजपा जहां कांग्रेस पर पेपर लीक का आरोप लगा रही थी वहीं अब भाजपा शासित प्रदेश और वो भी गुजरात वहां पेपर लीक प्रकरण सामने आने के बाद भाजपा बगले झांकने लगी है। 

इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी कहा की गुजरात में पिछले सालों में कई बार  पेपर लीक प्रकरण हुआ है। ऐसे में पेपर लीक की समस्या सिर्फ राजस्थान की ही नहीं, बल्कि देशव्यापी है। उन्होंने कहा की राजस्थान में पेपर लीक को गंभीरता से लेकर कार्रवाई की गईं हैं। पेपर लीक में शामिल लोगों को जेल भेजा गया है। इस मामले में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष ने भी भाजपा से इस मामले में गुजरात में भी सीबीआई जांच की मांग की है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.