Rajasthan Politics: निलंबन के खिलाफ रातभर सदन में डटे रहे कांग्रेसी विधायक, इंदिरा गांधी पर 'दादी' वाला बयान बना मंत्री जी के लिए परेशानी

Shivkishore | Saturday, 22 Feb 2025 10:04:02 AM
Rajasthan Politics: Congress MLAs remained in the House overnight against the suspension, the 'Dadi' statement on Indira Gandhi became a problem for the minister

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की विधानसभा में बजट सत्र के दौरान शुक्रवार को हंगामा हो गया और वो भी इस बात पर की भाजपा के मंत्री अविनाश गहलोत ने योजनाओं के बारे में बताते हुए इंदिरा गांधी पर टिप्पणी कर दी। इसी बयान पर खूब सियासी बवाल हुआ। रातभर कांग्रेसी विधायक विधानसभा में ही डटे रहे। बता दें कि दिन में हुए हंगामे के बाद कांग्रेस के 6 विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया। इसमें कांग्रेस चीफ गोविंद सिंह डोटासरा भी शामिल हैं, इसके बाद यह बवाल रातभर जारी रहा।

जमकर हुआ प्रदर्शन
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस विधायकों ने निलंबन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। उनका प्रदर्शन विधानसभा में रातभर जारी रहा। उन्होंने विधानसभा को ही अपना आशियाना बना लिया। खबरों की माने तो सभी विधायकों के लिए खाना और कंबल वहीं पहुंचे। रातभर यही मांग होती रही की  निलंबन वापस हो। विधानसभा में ये कांग्रेस विधायक कभी एक जगह भजन-कीर्तन करते नजर आए तो कभी अलग-अलग सोते। जिसे जहां जगह मिली, वहां कंबल तानकर सो गया।

क्या था पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो राजस्थान के मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के संदर्भ में एक ‘अनुचित’ शब्द का इस्तेमाल किया, इससे काग्रेस विधायक भड़क गए। शुक्रवार को विधानसभा में भारी हंगामा हुआ, इसका असर हुआ कि कांग्रेस विधायकों की नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही तीन बार स्थगित करनी पड़ी। बात इतने पर ही खत्म नहीं हुई। कांग्रेस विधायकों पर सदन में कथित अशोभनीय व निंदनीय आचरण करने का आरोप लगा। इसके बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित पार्टी के छह विधायकों को बजट सत्र की शेष अवधि के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।

pc- etv bharat

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2025 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.