Rajasthan: कई जगह बारिश जारी रहने का अनुमान

Samachar Jagat | Friday, 30 Sep 2022 02:48:51 PM
Rajasthan: Rain expected to continue at many places

राजस्‍थान के अधिकांश इलाकों से दक्षिण पश्चिम मानसून विदा हो चुका है, हालांकि राज्य में कई जगह अभी बारिश जारी रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम केंद्र जयपुर के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि जोधपुर संभाग के पूर्वी भागों को छोड़कर पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश स्थानों से मानसून की विदाई हो चुकी है। इसके अनुसार, पांच अक्टूबर से पूर्वी राजस्थान के कुछ भाग में एक बार फिर बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

पांच से सात अक्टूबर के दौरान भरतपुर, कोटा, उदयपुर एवं जयपुर संभाग के कुछ भाग में गरज के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। आगामी 48 घंटों के दौरान उदयपुर संभाग में एक दो स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष अधिकांश भाग में मौसम मुख्यत: शुष्क बना रहेगा। वहीं, जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकतर स्थानों पर मौसम आगामी एक सप्ताह शुष्क बना रहेगा।



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.