Rajasthan: सचिन पायलट समर्थक और सरकार में मंत्री के बेटे ने राहुल गांधी को बता दिया 'झक्की'

Samachar Jagat | Thursday, 09 Mar 2023 11:59:44 AM
Rajasthan: Sachin Pilot supporter and minister's son in government told Rahul Gandhi 'Jhakki'

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की राजनीति में कोई ना कोई घटनाक्रम चलता ही रहता है। अब ऐसा ही नया मामला आया है जिसके बाद कांग्रेस सरकार में मंत्री विश्वेंद्र सिंह को भी पार्टी के सामने नीचे देखना पड़ा है। असल में उनके बेटे अनिरुद्ध सिंह ने राहुल गांधी को सिरफिरा और झक्की बता दिया है। 

जानकारी के अनुसार राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह के बेटे अनिरुद्ध सिंह ने राहुल गांधी पर विदेशी जमीन से देश का अपमान करने का आरोप लगाया है। अनिरुद्ध ने कहा है की वो दूसरे देश में जाकर हमारे देश का अपमान करते है। दूसरे देश की संसद में अपने देश का अपमान करते हैं। शायद वह इटली को अपनी मातृभूमि मानते हैं।

आपकों बता दें की अनिरुद्ध सिंह इसस पहले भी कई बार चर्चाओं में रह चुके है। वो अपने पिता विश्वेंद्र सिंह के बारे में भी कई बार लिख चुके है और उन पर भी कई गंभीर आरोप लगा चुके है। आपकों बता दें की पहले विश्वेंद्र सिंह पायलट गुट में थे लेकिन पाला बदलकर बाद में वो गहलोत गुट में आ गए थे।

सचिन पायलट के करीबी हैं अनिरुद्ध

अनिरुद्ध को सचिन पायलट का काफी करीबी माना जाता है। वो लगातार सचिन पायलट का समर्थन करते रहते है। पिछले साल भी जब अनिरुद्ध सिंह ने अपने पिता के लिए कुछ लिखा था तब भी पायलट का नाम सुर्खियों में रहा था। 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.