Rajasthan-Temperature : राजस्थान के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान दो डिग्री दर्ज

Samachar Jagat | Wednesday, 07 Dec 2022 12:04:07 PM
Rajasthan-Temperature : Rajasthan's Fatehpur recorded minimum temperature of two degrees

जयपुर : राजस्थान के फतेहपुर में मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार बीती रात न्यूनतम तापमान चुरू में 3.5 डिग्री सेल्सियस, करौली में 4.0 डिग्री, नागौर में 6.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 6.5 डिग्री, पिलानी में 7.3 डिग्री, सीकर में 7.5 डिग्री व कोटा में 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी जयपुर में बीते 24 घंटे में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 26 डिग्री और 7.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी मौसम कमोबेश ऐसा ही बना रहने का अनुमान है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.