Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब महिलाओं को दी ये बड़ी सौगात

Hanuman | Saturday, 14 Mar 2026 08:27:53 AM
Rajasthan: The Bhajanlal Government Has Now Given This Major Gift to Women

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने एक बार फिर से महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। अब सरकार की ओर से लखपति दीदी योजना के तहत 15 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को टेबलेट दिए गए हैं।

शेखावाटी क्षेत्र की महिलाओं की प्रतिभा, कौशल और उद्यमिता को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से शेखावाटी पंच-गौरव राजसखी एवं उद्योग मेला का शुभारंभ शुक्रवार को अर्बन हाट, सीकर में हुआ। इसमें नगरीय विकास एवं स्वास्थ्य शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने उद्घाटन के बाद पंच गौरव प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी ली।

वहीं लखपति दीदी योजना के तहत 15 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को टेबलेट दिए। “सशक्त नारी, समृद्ध शेखावाटी – एक जिला, एक उत्पाद” की थीम पर आयोजित यह मेला 20 मार्च तक चलेगा। मेले में स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प, खाद्य सामग्री और महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए विभिन्न घरेलू उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।

भारत में प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उसे सही मंच देने की है
मेले में नगरीय विकास एवं स्वास्थ्य शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा  ने इस दौरान कहा कि भारत में प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उसे सही मंच देने की है। राजीविका स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को ऐसे ही मंच दे रही है। ये महिलाएं अपने कौशल के बल पर विभिन्न प्रकार के उत्पाद तैयार कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बन रही हैं।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.