Rajasthan: वसुंधरा राजे ने कहा- हमारे किए कामों का फीता काटने का काम करती है कांग्रेस सरकार

Samachar Jagat | Saturday, 04 Feb 2023 09:48:15 AM
Rajasthan: Vasundhara Raje said- Congress government works to cut the ribbon for our works

इंटरनेट डेस्क। इस साल राजस्थान में विधानसभा चुनाव है और चुनावों से पहले की सरगर्मिया शुरू हो चुकी है। चाहे कांग्रेस हो और चाहे भाजपा दोनों ही पार्टियों के नेता अपनी अपनी और से तैयारी शुरू कर चुके है। इधर राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का भी एक बयान सामने आया है जिसमें वो कह रही है की वो भगवान के भरोसे है।

जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वसुंधरा राजे कह रही हैं कि कभी-कभी लोग मजाक करते हैं। वो मेरे से कहते हैं कि वसुंधरा राजे हमेशा भगवान के भरोसे है। मैं तो कहती हूं, हां मैं भगवान भरोसे हूं।

हालांकि ये वीडियो कब का है इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है लेकिन यह कहा जा रहा है की जब वसुंधरा राजे हैदराबाद में हुए प्रवासी सम्मेलन में शामिल हुई थी। वहीं उन्होंने अपनी बात कही थी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को लेकर भी कहा की हमारे द्वारा सजाये गए घर का मजा कांग्रेस उठाती है। हमने जो काम किए, उनका फीता काटने का काम कांग्रेस करती है।


 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.