Rajasthan Weather Update: इस दिन से फिर सक्रिय हो रहा है नया पश्चिमी विक्षोभ, बारिश का जारी हुआ है अलर्ट

Hanuman | Monday, 16 Mar 2026 08:12:15 AM
Rajasthan Weather Update: A New Western Disturbance Is Becoming Active Again Starting This Day, Rain Alert Issued

इंटरनेट डेस्क। पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में आई गिरावट के कारण अभी राजस्थान में लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हुई  बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आई है। इसी के प्रभाव से रविवार को अलवर, झुंझुनूं, हनुमानगढ़, बीकानेर, श्रीगंगानगर जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली है।

हनुमानगढ़ में ओले गिरे।  मौसम विभाग की ओर से आगामी पांच दिनों के लिए मौसम का अपडेट जारी किया गया है। विभाग के अनुसार, आज और कल राज्यभर में मौसम मुख्यतः शुष्क रह सकता है। हालांकि, 18 से 21 मार्च के बीच नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। 19 और 20 मार्च को जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ हिस्सों में  आंधी-तूफान, तेज हवाएं और बारिश हो सकती है।

मौसम की ओर से रविवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान चितौडगढ़ में 38.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान अंटा बारां में 16.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।

जयपुर सहित प्रमु जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ है अधिकतम तापमान
वहीं राजधानी जयपुर में 35.7 डिग्री, पिलानी में 34.6 डिग्री, सीकर में 33.0 डिग्री, कोटा में 38.0 डिग्री, बाड़मेर में 37.8 डिग्री, जैसलमेर में 35.2 डिग्री, अजमेर में 34.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 35.2 डिग्री, अलवर में 31.4 डिग्री,जोधपुर में 35.7 डिग्री, माउंट आबू में 26.4 डिग्री, फलोदी में 37.0 डिग्री, बीकानेर में 34.6 डिग्री, चूरू में 34.4 डिग्री, श्रीगंगानगर में 32.0 डिग्री, नागौर में 33.5 डिग्री, डूंगरपुर में 35.3 डिग्री, जालौर में 34.5 डिग्री, सिरोही में 32.3 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 34.0 डिग्री, करौली में 33.0 डिग्री, दौसा में 35.5 डिग्री और झुंझुनूं में 33.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।

PC:  navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.