- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में लोगों को मार्च महीने में भी ठंड का कहर झेलना पड़ रहा है। प्रदेश के कई जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। इसी बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण 9 मार्च से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र प्रभावित हो सकता है। इसी के प्रभाव से 9 से 11 मार्च के दौरान जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश और11 मार्च को उत्तराखंड में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी होने का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि इस पश्चिमी विक्षोभ प्रभाव राजस्थान पर नजर नहीं आएगा। प्रदेश में इस सप्ताह मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी 48 घंटे के दौरान प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज उत्तरी हवाएं चल सकती हैं। हवा की गति 20 से 25 किमी प्रति घंटा तक रह सकती है।
उत्तरी हवाओं के प्रभाव के कारण अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिल सकती है। इसी कारण लोगों को प्रदेश में इस दौरान सर्दी का कहर झेलना पड़ेगा।
आज इतना रह सकता है न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक, आज से 11 मार्च के दौरान राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में आसमान साफ रहने की संभावना है। आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 29 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं 7 से 10 मार्च के दौरान राजस्थान के विभिन्न हिस्सों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 18 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 11 मार्च को इसमें तेज बढ़ोतरी हो सकती है।
PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें