Rajasthan Weather Update: 46 डिग्री के पार हुआ तापमान, अब जारी हुआ है ये अलर्ट

Hanuman | Wednesday, 20 May 2026 08:01:35 AM
Rajasthan Weather Update: Temperatures Cross 46 Degrees, This Alert Has Now Been Issued

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिन झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है। नौतपा के शुरू होने से पहले पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों का  बेहाल कर दिया है। प्रदेश में तापमान अब 46 डिग्री के पार जा चुका है। कई जिलों में तापमान 45 डिग्री  से अधिक रिकॉर्ड हुआ है। प्रदेश में आगामी समय में और भी तेज गर्मी पड़ने वाली है। इस प्रकार का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में बदलाव और शुष्क मौसमी सिस्टम के सक्रिय होने से प्रदेश में भयंकर गर्मी देखने को मिल रही है, जो फिलहाल आने वाले एक सप्ताह तक जारी रहने वाली है।

पूर्वी राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में इस समय गर्मी ज्यादा परेशानी का कारण बनी हुई है। चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान रिकॉर्ड 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। यहां पर सुबह 9 बजे से ही लू के थपेड़े  लोगों की परेशानी का कारण बन जाते हैं। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में  दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। लोगों की तेज गर्मी के कारण अपने घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं हो पाती है।

तंदूर की भट्टी की तरह दहक रहा मरुस्थल
 शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण पूरा मरुस्थल एक तंदूर की भट्टी की तरह दहक रहा है। इससे चित्तौड़गढ़, बाड़मेर समेत कई बड़े शहरों में लोगों का हाल बेहाल है। राजधानी जयपुर में लोगों का गर्मी से हाल बेहाल हो चुका है। मौसम  विभाग के अनुसार, चित्तौड़गढ़ और उसके आसपास के इलाकों में आगामी 48 घंटों में तापमान में 1 डिग्री  बढ़ सकता है।

PC: navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.