- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पिछले साल दिसंबर के दूसरे सप्ताह से लगातार दो पश्चिमी विक्षोभों के सक्रिय होने का प्रभाव राजस्थान में अब भी नजर आ रहा है। इसी कारण अब भी प्रदेश में कड़ाके की ठंड का कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। सर्द हवाओं के असर से शीतलहर के कारण रोजमर्रा के काम करने में भी लोगों को परेशानी हो रही है। प्रदेश में अभी भी कोहरे और शीतलहर का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल यही स्थिति बनी रहेगी।
मौसम विभाग के अनुसार, एक सप्ताह बाद प्रदेश का मौसम एक बार फिर बदल सकता है। आगामी पांच दिनों में सभी जिलों में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है।
शुक्रवार को सबसे ठंडा वनस्थली (टोंक)
गत 24 घंटों में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जालौर में 30.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस वनस्थली (टोंक) में रिकॉर्ड हुआ है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों में रिकॉर्ड हुआ है इतना तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राजधानी जयपुर में जयपुर में 8.8 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं प्रदेश के जोधपुर में 11.3 डिग्री, बीकानेर में 9.1 डिग्री, चूरू में 6.8 डिग्री, अजमेर में 8.7 डिग्री, भीलवाड़ा में 7.2 में डिग्री, सीकर में 11.4 डिग्री, कोटा में 8.8 डिग्री, चित्तौडग़ढ़ में 6.5 डिग्री, बाड़मेर में 11.6 डिग्री, जैसलमेर में 8.5 डिग्री, श्री गंगानगर में 6.1 डिग्री और माउंट 6.0 आबू में सेल्सियस न्यूनतम तापमानम मौसम विभाग ने रिकॉर्ड किया है।
PC: lalluram.
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें