Rajasthan Weather Update: आज से चार दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम, जारी हो चुका है नया अलर्ट

Hanuman | Thursday, 09 Apr 2026 08:11:13 AM
Rajasthan Weather Update: Weather to remain like this for the next four days; a new alert has been issued.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इन दिनों मौसम का बदलाव हुआ रूप नजर आ रहा है। अप्रैल महीने में जहां लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बार उन्हें ठंड का अहसास हो रहा है। बारिश के कारण प्रदेश के बहुत से जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। वहीं इस आंधी-बार‍िश और ओलावृष्‍टि‍ से क‍िसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ा है।

मौसम विभाग की ओर से बुधवार को अजमेर में अध‍िकत तापमान 27.3 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और न्‍यूनतम तापमान 16.9 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस दर्ज किया है। वहीं  अलवर में  अध‍िकत तापमान 28.0 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस और  न्‍यूनतम तापमान 15.2 ड‍िग्री, माउंट आबू  में अध‍िकत तापमान 24.1 ड‍िग्री और न्‍यूनतम तापमान 14.2 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस मौसम विभाग की ओर से दर्ज किया गया है।

मौसम विभाग की ओर से अब प्रदेश के लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। आज राज्य में आगामी 4-5 दिन मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की प्रबल संभावना है।  आगामी 2-3 दिनों में अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री तक का इजाफा होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी चार द‍िन मौसम साफ रहेगा, हालांक‍ि, कुछ ज‍िलो में बार‍िश भी हो सकती है।   का अलर्ट है.

इन जिलों के लिए है बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश के इस जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने राजधानी जयपुर के साथ ही  चूरू, झुंझुनू, सीकर, दौसा, अलवर, टोंक, सवाईमाधोपुर, भरतपुर, करौली धौलपुर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बार‍िश का येलो  जारी किया गया है। इस दौरान अलग-अलग स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की बार‍िश के साथ आकाशीय बिजली गिर सकती है।

PC: bhaskar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.