- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में आंधी और बारिश के कारण मौसम बदला हुआ है। इसके कारण तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार को राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश हुई है। सीकर, राजसमंद, उदयपुर और जयपुर में आंधी के साथ तेज बारिश ने लोगों को प्रभावित किया। वहीं उदयपुर में आंधी- बारिश के साथ ओलावृष्टि देखने को मिली है।
मौसम विभाग की ओर से अब प्रदेश के 29 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। आंधी और बारिश के चलते राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को मिली है। प्रदेश ज्यादातर जिलों में तापमान 30 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से आगामी दिनों में प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। रींगस में सोमवार देर रात हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत दिलाई। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से प्रभावित रहे हैं कई जिले
प्रदेश के कई जिले आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से ज्यादा ही प्रभावित रहे हैं। राजसमंद में ओलावृष्टि के साथ बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित कया है। यहां पर कई जगह टीन शेड और शटर उखड़ गए, तो कई पुराने पेड़ भी गिर गए। राजधानी जयपुर के मौसम में आएग बदलाव के कारण मौसम भी सुहावना हो गया है। उदयपुर के ग्रामीण क्षेत्र में तेज अंधड़ के साथ ओले गिरे हैं। लोगों को अभी भीषण गर्मी से राहत मिलती रहेगी।
PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें