Rajasthan: वसुंधरा और पूनिया में से किसकी बात मानेंगे कार्यकर्ता, 4 मार्च को जयपुर और सालासर में दोनों नेता करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Samachar Jagat | Wednesday, 01 Mar 2023 09:30:03 AM
Rajasthan: Whom will the workers obey between Vasundhara and Poonia, on March 4 both the leaders will show their strength in Jaipur and Salasar

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 4 मार्च को अपना जन्मदिन मना रही है। वैसे आठ मार्च को उनका जन्मदिन आता है लेकिन इस बार आठ मार्च को होली के कारण ही वो चार मार्च को ही जन्मदिन मनाएगी। उस दिन वसुंधरा राजे चूरू के सालासर में एक सभा को संबोधित करेगी जिसके जरीए वो अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाएगी। 

हालांकि राजस्थान भाजपा में गुटबाजी किसी से छिपी नहीं है, पार्टी में अंतर्कलह है। लेकिन बाहर सब एक होने का दावा करते है। ऐसे में वसुंधरा राजे और राजस्थान भाजपा का दूसरा धड़ा एक ही दिन में दो अलग अलग जगहों पर अपनी ताकत दिखाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री 4 मार्च को सालासर मंदिर में अपना जन्मदिन मनाएगी।

इसके साथ ही भाजपा संगठन ने भी 4 मार्च को बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर तय किया है की राज्य में पेपर लीक, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, जैसे मुद्दों के खिलाफ 4 मार्च को ही विधानसभा का घेराव किया जाएगा।



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.