Rajasthan : महिला ने एक युवक पर दर्ज कराया दुष्कर्म का मामला

Samachar Jagat | Friday, 15 Jul 2022 04:38:34 PM
Rajasthan : Woman filed a case of rape on a young man

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार पीड़ति महिला ने इस संबंध में प्रतापनगर थाने में पवन गिरी (35) के खिलाफ मामला दर्ज कराकर बताया कि आज से डेढ वर्ष पूर्व भरक माता के मन्दिर दर्शन के लिए गई तो वहां पवन मिला और उसने स्वयं को मंदिर का पुजारी बताया। उसने उसे अपने मोबाईल नम्बर देते हुए कहा कि जब भी दर्शन के लिए यहां आओ तो फोन कर देना। वह प्रसाद व अन्य पुजन सामग्री की व्यवस्था कर देगा।

पवन ने पीड़तिा को बताया कि वह अविवाहित है और हम विवाह भी कर लेंगे। करीब एक वर्ष पहले उसने मौका पाकर पीड़तिा के निवास स्थान पर आया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास करने लगा। उसके इनकार करने पर आरोपित ने विवाह कर लेने का वायदा किया। इसके सात दिन बाद उसने पीड़तिा के घर आकर उसकी मांग मे सिदूर भी भरा और बोला आज विवाह कर लिया हैं। एक माह बाद सार्वजनिक रूप से शादी कर लेंगे। शादी का झांसा देकर आरोपी ने पीड़तिा के साथ संबंध बना लिये।

मामले में बताया गया कि चार महीने पूर्व महिला को पवन के विवाहित होने का पता चला। इस पर उसने उसे किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने की धमकी देते हुये कहा कि उसके पास अश्लील फोटो, बातचीत रिकॉर्डिंग, वीडियो वायरल कर देगा। उसकी बेटी को भी खत्म करने की भी धमकी दी गई। पुलिस ने मामले में जांच जांच शुरु कर दी। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.