Rajasthan : अजमेर में योग दिवस को मानवता के लिए योग के संदेश के साथ मनाया गया

Samachar Jagat | Tuesday, 21 Jun 2022 10:15:16 AM
Rajasthan : Yoga Day celebrated in Ajmer with the message of Yoga for Humanity

अजमेर : राजस्थान के अजमेर में आज आंठवे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मानवता के लिए योग के संदेश के साथ मनाया गया। अजमेर के जवाहर सीनियर सेकेंडरी स्कूल मैदान पर जिला स्तरीय कार्यक्रम में योग आयोजन प्रात: सात से आठ के मध्य हुआ जिसमें जिला प्रशासन सहित बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, बुजुर्गों, बच्चों ने भाग लेकर योग को जीवंत किया। संभागीय आयुक्त बीएल मेहरा, जिला कलेक्टर अंशदीप, आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ विनायक कुमार शर्मा तथा विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने योगाभ्यास किया। योग शिक्षक नेमीचंद तंबोली ने योगाभ्यास कराया।

अजमेर के महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में भी योग विज्ञान एवं मानवीय चेतना विभाग की ओर से योग शिविर का आयोजन हुआ जिसमें विश्वविद्यालय से जुड़े प्रोफेसर, कार्मिकों तथा छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। दिन में ग्यारह बजे' योगमय जीवन पद्धति के लक्ष्य' विषयक निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विवेकानंद योग अनुसंधान संस्थान की ओर से भी शहर के विभिन्न क्षेत्रों में योग कक्षाएं आयोजित की गई और तनाव से मुक्ति और जीवन में आनंद का माध्यम योग का संदेश दिया गया।

विवेकानंद केंद्र की ओर से छह दिवसीय योगानंद महोत्सव का आज समापन हुआ जिसमें स्वास्थ्य चेतना जागरण के लिए योग अपनाने पर बल दिया गया। अजमेर रेल मंडल के मैदान पर भी योगाभ्यास आयोजित किया गया। कुशल प्रशिक्षकों के नेतृत्व में निर्देशानुसार लोगों ने योगाभ्यास किया और जिदगी को खुशहाल बनाने के लिए योग व प्राणायाम करने का संकल्प लिया। तीर्थनगरी पुष्कर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों से भारतीय योग पद्धति को अपने जीवन में उतारने के लिए योग अभ्यास करने के समाचार है। 



 

यहां क्लिक करें : हर पल अपडेट रहने के लिए डाउनलोड करें, समाचार जगत मोबाइल एप। हिन्दी चटपटी एवं रोचक खबरों से जुड़े और अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो करें!

loading...
ताज़ा खबर

Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.